English

+ÉÆiÉ®ÉÇ­]ÅÉÒªÉ ºÉÆ¤ÉÆvÉ

   घर             सम्पर्क करें

                                                

उद्देश्य 

अध्यक्ष की कलम से 

प्रोफाइल 

पदाधिकारी 

दूरसंचार विभाग के यूनिट

जन शिकायत 

अधिनियम और कानून 

विनियम 

योजनाएं 

दूरसंचार नीति 

भारत निर्माण 

नेटवर्क स्थिति 

वित्तीय आंकड़े 

वा31ार्िक रिपोर्ट 

अंतररा­ट्रीय संबंध 

निविदाएं 

मानव संसाधन विकास 

रा­ट्रीय नम्बरिंग योजना 2003

अभिलेखागार 

सूचना का अधिकार अधिनियम 

 

                            

अंतर्रा­ट्रीय संबंध

1. द्विपक्षीय सहयोग

 हमने दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 18 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौता करार किए हैं। ये देश हैं -कुवैत, उजबेकिस्तान, इजरायल, ईरान, मैक्सिको, जर्मनी, बेलारूस, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, मॉरीशस, मंगोलिया, साइप्रस, रूस, म्यांमार, आस्ट्रेलिया, सुडान और टयूनिशिया।

 

 सामान्यत: विश्वभर में संचार सेवाओं के उदारीकरण और निजीकरण के वर्तमान दौर में सरकारों के बीच द्विपक्षीय स्तर पर सहयोग कार्यों में दिनानुदिन कमी आ रही है। बावजूद इसके, हम फ्रांस, ईरान, म्यांमार, सुडान, दक्षिण अफ्रीका और टयूनिशियाके साथ इन समझौता ज्ञापनों के ढॉचे के भीतर कार्यकलाप चला रहे हैं।

महत्वपूर्ण संबंधित कार्य इस प्रकार हैं ः

इसके अतिरिक्त, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, रूस के दूरसंचार प्रशासकों के साथ दूरसंचार के प्रचालन संबंधी वि­ायों पर आवधिक द्विपक्षीय समन्वयन बैठकें आयोजित की जाती हैं ।

 

2. बहु पक्षीय सहयोग

 दूरसंचार विभाग में कार्य कर रहा आईआर सेल दूरसंचार के क्षेत्र में निम्नलिखित बहुपक्षीय, अंत: सरकारी निकायों के साथ समन्वयन के लिए एक नोडल सेल है ः

I.  एशिया पैसिफिक टेलीकम्युनिटी (एपीटी)

II.     इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू)

III.    साउथ एशिया एसोसिएशन ऑफ रीजनल कोऑपरेशन (सार्क)

IV.    यूनाइटेड नेशन इकोनोमिक एंड सोशल कमिशन फॉर एशिया एंड दि पैसिफिक (यूएन एस्केप)

V.     कॉमनवेल्थ टेलीकॉम ऑर्गेनाइजेशन (सीटीओ)

VI.    इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन सैटेलाइट ऑर्गेनाइजेशन (आईटीएसओ)

VII.   इंटरनेशनल मोबाइल सैटलाइट ऑर्गेनाइजेशन (आईएमएसओ)

VIII. एशिया पैसिफिक सैटलाइट कम्युनिकेशन कौंसिल (एपीएससीसी)

 

3. परियोजनाएं

 

 दूरसंचार विभाग का आईआर सेल भारत सरकार से विशे­ा सहायतात्रऽण प्राप्त परियोजनाओं के नि­पादन के समन्वय हेतु एक नोडल सेल है।

 

3.1 प्रक्रियाधीन परियोजनाएं

 

· म्यांमार और भारत के बीच सीमा के आर-पार फाइबर केबल लिंक और म्यांमार में अन्य दूरसंचार सुविधाओं की स्थापना ।

 

· अफगानिस्तान में बहूद्देश्यीय सामुदायिक टेली केन्द्र की स्थापना

· ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य और ई-गवर्नेन्स आदि सेवाओं की स्थापना के लिए 53 देशों में वी-सैट आधारित अखिल अफ्रीकी नेटवर्क की स्थापना ।

 

· इलेक्ट्रानिक सुविधाओं द्वारा ई-शिक्षा, ई-स्वास्थ्य, ई-गर्वनेन्स आदि सेवाएं प्रदान करने के लिए कम्बोडिया-लाओस-म्यांमार-वियतमान नेटवर्क स्थापित करना ।

 

4. दूरसंचार विभाग द्वारा महत्वपूर्ण अंतर्रा­ट्रीय कार्यक्रमों को आयोजित करना

 

4.1 हाल ही में आयोजित किए गए कार्यक्रम

 

 3-5 अप्रैल, 2007 के दौरान निजी क्षेत्र के मुद्दों पर क्षेत्रीय कार्यदल के आईटीयू फोरम का आयोजन इस मंच का वि­ाय न्नटेलीफोन सुविधाओं से वंचित समूहों को कम खर्च पर अभिगम प्रदान करना न्न था । इस फोरम के आयोजन में एशिया प्रशांत क्षेत्र के अनेक देशों के प्रतिनिधियों ने बढ-चढक़र भाग लिया।

 

4.2 आयोजन हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम

 

· दिसम्बर, 2007 में इंडिया टेलीकॉम 2007

 

5. अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

 

 आईआर सेल ने विभिन्न बहुपक्षीय और अन्य एजेन्सियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों जैसेकि अंतर्रा­ट्रीय समारोहोंप्रशिक्षणअध्ययन दौरा द्विपक्षीय बैठकों, सम्मेलनों आदि में भाग लेने के लिए अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति करने के मामलों को देखता है। गतर् व­ा इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लगभग 49 अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए ।

 

 इसके अतिरिक्त् आईआर सेल अधिकारियों को भारत के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों जैसेकि आईआईएम बैंगलौर, एमडीआई गुड़गांव, आईआईपीए आदि में एक से दोर् व­ा के विशि­ट प्रबंधन और अन्य पाठयक्रमों में भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त करने के मामलों पर भी कार्रवाई करता है। गतर् व­ा के दौरान लगभग 2 अधिकारी इन कार्यक्रमों के लिए प्रतिनियुक्त किए गए ।

 

6. बैठकें और द्विपक्षीय सहयोग

 

· भारत में ब्रुनेई-दारस्सलाम के उच्चायुक्त, महामहिम श्री हाजी अब्दुल गपऊफार ने 8 सितंबर, 2006 को माननीय राज्य मंत्री (संचार और सूचना प्रौद्योगिकी) से डाक भवन में भेंट की। दोनों महानुभावों ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और ब्रुनेई-दारस्सलाम के संबंधों पर चर्चा की। उपमहानिदेशक (आईआर) और निदेशक (आईआर-।) भी इस बैठक में उपस्थित थे ।

 

· ब्रुनेई-दारस्सलाम के विदेश और व्यापार मंत्री महामहिम पेहिन दातो लिम जॉक सेन्ग 10 अक्तूबर, 2006 को माननीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ0 शकील अहमद से दिल्ली में डाक भवन स्थित उनके कक्ष में मिले । दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने दूरसंचार के क्षेत्र में दोनों देशों में हो रहे विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया । उपमहानिदेशक (अंतर्रा­ट्रीय संबंध) और निदेशक (अंतर्रा­ट्रीय संबंध-।) दूरसंचार विभाग की ओर से बैठक में उपस्थित थे ।

 

· 19 से 22 सितंबर, 2006 तक फ्रांस के पेरिस में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार पर पांचवे भारत-फ्रांस, संयुक्त कार्य-समूह का आयोजन हुआ। सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के नेतृत्व वाले भारतीय शि­टमंडल में दूरसंचार विभाग के प्रतिनिधि ; श्री एन0 परमेश्वरन, उप महा निदेशक (एएस), और श्री आर0जे0एस0 कुशवाहा, संयुक्त बेतार सलाहकार (एन) थे।

 

· तंजानिया के महामहिम विदेश मंत्री सुश्री आशा रोज मिगिरो ने 22 नवम्बर, 2006 को नई दिल्ली में माननीय संचार और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री से मुलाकात की। दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की ।

 

· मिस्र अरब गणराज्य के महामहिम संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ0 तारीक कामेल के नेतृत्व में एक 50 सदस्यीय शि­टमंडल, जिसमें सरकारी और व्यावसायिक क्षेत्र के अधिकारी शामिल थे, 27.09.2007 को भारत की यात्रा पर आया ।

 

· 27 नवम्बर, 2006 को नई दिल्ली में एक बैठक हुई जिसमें दूरसंचार विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और डाक विभाग के वरि­ठ अधिकारी शामिल हुए। भारतीय पक्ष की ओर से माननीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डा0 शकील अहमद ने बैठक की अध्यक्षता की। दूरसंचार विभाग की ओर से उप महानिदेशक (आईआर) और निदेशक (आईआर ।) ने बैठक में भाग लिया। 28.11.2006 को चेन्नै में दोनों देशों के बीच मंत्री स्तर पर आईसीटी के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। संयुक्त सचिव (दूरसंचार) ने दूरसंचार विभाग की ओर से बैठक में भाग लिया।

 

· जार्डन के महामहिम संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री बसेन फवाज रौशन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडन ने 1.12.2006 को माननीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ0 शकील अहमद से डाक भवन स्थित उनके कक्ष में भेंट की । इस बैठक में इन्होंने दोनों देशों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही प्रगति पर विचारों का आदान-प्रदान किया ।

 

· दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी स्थिर लाइन संचार कंपनी टेलकम (दक्षिण अफ्रीका) के छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने 2-9 दिसम्बर 06 के दौरान भारत का दौरा किया । इस प्रतिनिधिमंडल ने यूएसओ निधि, दूरसंचार विभाग, बीएसएनएल टीआरएआई और सी-डॉट के अधिकारियों से भेंट की और संबंधित क्षेत्रों में उनके विचारों से अवगत हुए। उनके इस दौरे का उद्देश्य ग्रामीण टेलीफोनी, नीति, विनियमन, वित्त और प्रौद्योगिकी से संबंधित पहलुओं का अध्ययन करना था ।

· 7 रेसकोर्स रोड, नई दिल्ली और क्रेमलिन, मॉस्को के बीच सीधी सेक्योर संचार लिंक के प्रचालन और रख-रखाव की समीक्षा करने के लिए 5-7 दिसम्बर 06 के दौरान नई दिल्ली में भारत और रूस के तकनीकी विशे­ाज्ञों की बैठक आयोजित की गई।

· विश्व बैंक द्वारा प्रशासित एक मल्टी डोनर फैसिलिटी न्नदि पब्लिक प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर एडवाइजरी फैसिलिटी (पीपीआईएएफ)न्न द्वारा वित्त पो­ाण से संबंधित प्रस्तावों और मुद्दों पर चर्चा करने के लिए निदेशक (आईआर-।) दूरसंचार विभाग के प्रको­ठ में 8.12.2006 को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सी-डॉट, टीआएआई के प्रतिनिधि अधिकारियों ने भाग लिया ।

· अमरीकी राजदूत डैविड ए ग्रॉस के नेतृत्व में एक अमरीकी प्रतिनिधिमंडल ने 4.12.2006 को अध्यक्ष, दूरसंचार आयोग से उनके कार्यालय में भेंट की। इस बैठक में अन्य विकासशील देशों में ग्रामीण टेलीफोनी के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

· आंतरिक मामले और संचार मंत्री महामहिम श्री योशी हाइड सुगा ने शि­टमंडल के साथ अपनी भारत यात्रा के दौरान 13.1.2007 को माननीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से चैन्नै में मुलाकात की । बैठक के दौरान दोनों महानुभावों ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र के संबंध में तथा दोनों देशों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की । जापानी शि­टमंडल ने 12.1.2007 को बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ एक बैठक में भी भाग लिया ।

 

· फ्रांस के उद्योग मंत्री (दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के भी प्रभारी) महामहिम श्री फ्रांकोई लूस के नेतृत्व में एक फ्रांसीसी शि­टमंडल ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से 19.1.2007 को चेन्नै में भेंट की। बैठक के दौरान दोनों महानुभावों ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के बारे में चर्चा की। चर्चा में भारत में फ्रांसीसी कंपनियों के मौजूदा कार्यकलापों और भावी कार्यकलापों को शामिल किया गया ।

 

· फिनलैंड के व्यापार और उद्योग मंत्री महामहित श्री मौरी पेक्कारीनेन ने माननीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से 23.1.2007 को नई दिल्ली में उनके कार्यालय में भेंट की । दोनों महानुभावों ने अपने-अपने देश में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकास पर चर्चा की एवं विचारों का आदान-प्रदान किया ।

 

· महामहिम डा0 जेसन एज्जोपार्डी, संसद सदस्य तथा स्थायी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में माल्टा के सांसदों के एक पांच सदस्यीय सद्भावना प्रतिनिधिमंडल ने माननीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री से डाक भवन में दिनांक 13.03.2007 को भेंट की, उन्होंने दोनों देशों में वर्तमान दूरसंचार परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया ।

 

· उप महानिदेशक (आईआर) तथा निदेशक (आईआर-।) की संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेन्ट ऑफ स्टेट के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो के लिए आर्थिक एकीकरण संबंधी वरि­ठ सलाहकार, श्री राबर्ट डयुच के साथ संचार भवन में दिनांक 23 मार्च, 2007 को एक बैठक सम्पन्न हुई। विचार-विमर्श के दौरान अमेरिकी दूतावास के प्रथम सचिव भी उपस्थित थे। श्री राबर्ट ने 3-5 अप्रैल, 2007 को अल्माटी, कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली मध्य और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय दूरसंचार नीति और नियामक फोरम की बैठक में भारतीय पक्ष की सहभागिता के लिए अनुरोध किया ।

 

· 18वीं भारत-भूटान दूरसंचार प्रचालनात्मक समन्वय बैठक का आयोजन (टीओसीएम) 29-30 मार्च 2007 को संचार भवन में किया गया । भारतीय पक्ष की ओर से सदस्य (दूरसंचार) ने बैठक की अध्यक्षता की। भूटानी पक्ष से श्री तजिन छोआडा, निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भूटान ने भूटानी प्रतनिधिमंडल का नेतृत्व किया । भूटान से एक सात सदस्यीय शि­टमंडल ने दूरसंचार विभाग की ओर से उप महानिदेशक (आईआर) और निदेशक (आईआर-।) तथा बीएसएनएल के चार सदस्यों ने बैठक में भाग लिया । बैठक दोनों पक्षों की ओर से मैत्रीपूर्ण संबोधन के साथ समाप्त हुई।

 

7. विदेशों में प्रतिनियुक्ति

· बीएसएनएल से श्री अरूण कुमार, टेलीफोन जिला प्रबंधक रायबरेली को एपीटी फेलोशिप पर न्नआपदा प्रबंधन नेटवर्क सिस्टम न्न पर टोकियो, जापान में 27 सितम्बर, 2006 से 4 अक्तूबर, 2006 के दौरान आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया ।

· दूरसंचार विभाग से श्री जी.पी. सिन्हा, निदेशक (आईआर-॥) को आंशिक फेलोशप पर न्नसूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के विकास और प्रबंधन न्न पर ओटावा और मान्ट्रियल, कनाडा में 11-22 सितम्बर, 2006 के दौरान आयोजित किए गए आईटीयूटीईएमआईसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया ।

· दूरसंचार विभाग से श्री ए.के. दास, उप महानिदेशक को लंदन, यू.के. में आईएमएसओ की साधारण सभा की 25 सितम्बर 2006 से 29 सितम्बर 2006 के दौरान आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया ।

· दूरसंचार विभाग के श्री एम साहु संयुक्त सचिव (टी) को नोकिया सीईओ के एशियाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27 सितम्बर 2006 से 29 सितम्बर 2006 के दौरान प्रतिनियुक्त किया गया ।

· मालदीव में 18 से 21 सितंबर, 2006 तक चलने वाली एपीटी मैनेजमेन्ट कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए दूरसंचार विभाग से श्री के0 श्रीधर, सदस्य (प्रौद्योगिकी), श्रीमती एस00 तिरमिजी, सलाहकार (वित्त) और श्री विजेन्दर कुमार, निदेशक (आई आर - ।) को प्रतिनियुक्ति किया गया था ।

· पेरिस में 19 से 22 सितंबर, 2006 तक आयोजित सूचना प्रौद्योगिकी और संचार से संबंधित 5वीं इंडो-फ्रेंच संयुक्त कार्य दल की बैठक में सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) के प्रतिनिधित्व में भारतीय शि­टमंडल के सदस्य के रूप में दूरसंचार विभाग से श्री आर0जे0एस0 कुशवाहा, बेतार सलाहकार और श्री एन परमेश्वरन, उप महानिदेशक (एएस) ने भाग लिया।

· डा0 शकील अहमद, माननीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के साथ हुकुम सिंह मीणा निजी सचिव को 19 सितंबर, 2006 के ब्रुनेई में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया।

· 11 से 14 अक्तूबर, 2006 तक न्यूयार्क, संयुक्त राजय अमेरिका में आयोजित भारतीय दूरसंचार दिवस में भाग लेने के लिए दूरसंचार विभाग से श्री डी.एस. माथुर,