|
नई
दूरसंचार नीति,
1999
के अंतर्गत वैरी स्माल एपर्चर टर्मिनल (वी सैट) सेवा प्रदाताओं को
20
वर्ष की अवधि के लिए गैर-विशिष्टता आधार पर लाइसेंस प्रदान करने पर
विचार किया जाता है,
जिसे एक बार में
10
वर्ष के लिए बढाया जा सकता है। तदनुसार,
भारत के सीमा क्षेत्र के अंदर गैर विशिष्टता आधार
पर इनसैट उपग्रह व्यवस्था द्वारा वी सैट क्लोज्ड यूजर्स ग्रुप
(सीयूजी) घरेलू डाटा नेटवर्क सेवा को स्थापित,
प्रतिष्ठित,
प्रचालित और बनाए रखने के लिए आवेदकों को लाइसेंस
जारी किये जाते हैं।
सीयूजी वी सैट लाइसेंस दो प्रकार के हैं
:
(i)
वाणिज्यिक सीयूजी वी सैट लाइसेंस और
(ii)
कैप्टिव सीयूजी वी सैट लाइसेंस। वाणिज्यिक वी सैट
सेवा प्रदाता कुछ क्लोज्ड यूजर्स ग्रुप स्थापित कर उपभोक्ताओं को
वाणिज्यिक आधार पर सेवा प्रदान कर सकते हैं जबकि कैप्टिव वी सैट
सेवा में लाइसेंस प्रदाता के सीमित प्रयोग के लिए केवल एक ही
सीयूजी स्थापित किया जा सकता है।
आवेदक भारतीय कंपनी अधिनियम,
1956 के अंतर्गत पंजीकृत एक भारतीय कंपनी ही
होनी चाहिए। लाइसेंस प्रदाता को यह सुनिश्चित करना होगा कि लाइसेंस
प्रदाता कंपनी की कुल विदेशी इक्विटी,
लाइसेंस अवधि की पूर्ण अवधि के
दौरान किसी भी समय कुल प्रदत इक्विटी के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के
लिए निर्धारित उच्चतम सीमा से ज्यादा न हो। अनिवासी
भारतीयओसीबीअंतरराष्ट्रीय निधिकरण अभिकरणों द्वारा आवेदक कंपनी की
इक्विटी में निवेश इसकी विदेशी इक्विटी पर गिना जाएगा।
सीयूजी वी सैट लाइसेंसों की मुख्य विशेषताएं हैं
:
·
सेवा का कार्यक्षेत्र वैरी स्माल एपर्चर टर्मिनल का
प्रयोग करके इनसैट उपग्रह व्यवस्था द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र के
अंदर बिखरे विभिन्न स्थलों के मध्य डाटा अंतरसंयोजकता उपलब्ध कराना
है। तथापि,
ये स्थल एक क्लोज्ड
यूजर्स ग्रुप (सीयूजी) का हिस्सा होने चाहिए।
·
इस लाइसेंस का आशय दूरी वाहन अधिकार प्रदान करना
नहीं है।
·
पीएसटीएन संयोजकता की अनुमति नहीं है।
·
वी सैट नेटवर्क दूरसंचार इंजीनियरी केंद्र
अंतरापृष्ठ अपेक्षाएं सं0
आईआरवी सैट-0802
दिसंबर, 2003 और
इसके तदनरुपी अंकों संशोधनों में विनिर्दिष्ट तकनीकी मापदण्डों का
पालन करेगा।
अधिक जानकारी के लिए कृपया क्लिक करें
·
कैप्टिव और वाणिज्यिक वी सैट लाइसेंस के लिए
दिशा-निर्देश और आवेदन प्रपत्र (जुलाई,
2007)
विवरण
·
मसौदा कैप्टिव वी सैट लाइसेंस (5
जुलाई, 2007)
विवरण
·
मसौदा वाणिज्यिक वी सैट लाइसेंस (5
जुलाई, 2007)
विवरण
·
संशोधनों
की सूची
·
वाणिज्यिक सीयूजी वी सैट प्रचालकों को उपभोक्ता
निवारण व्यवस्था गठित करने संबंधी
17
नवंबर, 2006
के निर्देश
विवरण
·
वी सैट सेवा प्रदाताओं की सूची
विवरण
|